रॉबर्ट्सगंज: राबर्टसगंज पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत रविबार दोपहर 12 बजे, महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और ग्राम सभाओं में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी जा रही है।