मुरैना: NH-44 पर छोन्धा गांव के पास सड़क हादसे में युवक की हुई थी मौत, पुलिस ने केंटर चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला
Morena, Morena | Dec 18, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र की नेशनल हाईवे 44 पर छोन्धा गांव के पास 30 नवंबर को सड़क हादसे में करुआ गांव के अशोक कुशवाहा की मौत हो गई थी, पुलिस ने जांच के बाद मार्ग कायम कर जांच की तो पता चला कि अशोक कुशवाहा को आईसर केंटर क्रमांक एटी 6180 के चालक ने टक्कर मारी थी, पुलिस ने केंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।