वाराणसी में सूने मकान पर चोरों ने किया धावा, 17 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार
Sadar, Varanasi | May 30, 2026 वाराणसी में सूने मकान पर चोरों का धावा, 17 लाख के जेवर नकदी लेकर फरार वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित बेनीपुर पहड़िया की बैंक कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 2 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।