चाचौड़ा: भोपाल से शिकार करने आए 5 लोग चोपना गांव में पकड़े गए, नीलगाय व भेड़की का शव, कारतूस और राइफल जब्त
Chachaura, Guna | Apr 30, 2026 चाचौड़ा वन परीक्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही की। 30 अप्रैल को वन विभाग अधिकारी सौरभ द्विवेदी ने बताया, 29 30 अप्रैल रात चोपना गांव के जंगल में भोपाल के 5 शिकारीओ ने शिकार किया। घेराबंदी कर नीलगाय और भेड़की के शव, दो खाली और 7 जिंदा कारतूस, एक स्विफ्ट कार और राइफल बरामद कर जप्त की। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर कार्यवाही जारी है।