पूरनपुर। मोहल्ला रजागंज देहात की आबादी के बीच लगे मोबाइल टावर को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ले के लोगों ने मोबाइल टावर हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि टावर में आए दिन बिजली फाल्ट होने से आग लग जाती है, जिससे आसपास के घरों तक आग की चिंगारियां पहुंचने का खतरा बना रहता है।