ललितपुर: हाईवे अमरपुर मंडी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हालत मरणासन्न, घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने
हाईवे स्थित अमरपुर गल्ला मंडी के पास सीमावर्ती मप्र निवासी बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।उक्त दुर्घटना के दौरान घायलों में से एक की हालत मरणासन्न बनी हुई थी। बरहाल लोगों द्वारा घायल को इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालात गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल रेफर किया गया था।