जगाधरी: नैना वाली गांव में पोल्ट्री फार्म कर्मी 26 वर्षीय दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
प्रताप नगर थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि दीपक पिछले कई महीनो से यहां पर पोल्ट्री फार्म में कार्य कर रहा था। जब पोल्ट्री फार्म पर कोई नहीं था तो उसने अपने गले में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सुसाइड के पीछे के कारण का पता नहीं चला है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।