जगाधरी: कांग्रेस पार्टी ने इंटर हॉल में स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई
कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष नरसिंह ने जानकारी देते बताया कि आज स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है। वही वल्लभभाई पटेल की जयंती भी है। इसको लेकर स्थानीय नेता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मिलकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने पहुंचकर हिस्सा लिया।