जगाधरी: कालेश्वर यमुना में मिला अज्ञात शव, पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई, शिनाख्त नहीं
प्रताप नगर थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे थे। नदी किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। जिसे देखने में लग रहा है कि कुत्तों ने भी इसे खा लिया है। क्योंकि उसका चेहरा पूरी तरह से डैमेज है। पहचान न होने पर सबको फिलहाल शव ग्रह में रखवा दिया है। ताकि परिजनों के मिलने पर कार्रवाई की जा सके ।