जगाधरी: गोल्डी गांव में भूसे के कमरे में दिखा अजगर, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू
व्यक्ति जैसे ही भूस के कमरे में भूस लेने के लिए गया तो उसे वहां पर अजगर नजर आया। इसके बाद उसने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी जिस पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर उसको रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए। ताकि उसे कलेसर के जंगलों में छोड़ा जा सके।अजगर देखने से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।