नानपारा: गोकुलपुर गांव के पास बिना परमिट ठेकेदार ने काटे दो शीशम के पेड़, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
वन घुसरी रेंज में बिना परमिट के पेड़ों की कटान जारी है। पुलिस व वन विभाग की मिलीभगत से हरे पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है।माफियाओं के आगे सरकारी तंत्र लाचार दिख रहा है। वन घुसरी रेंज में लकड़ी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि गोकुलपुर गांव में बिना परमिट के शीशम के दो पेड़ों को ठेकेदार काट कर उठा ले गए। इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग के बिट इंचार्ज को दी गई।