मऊगंज: मऊगंज SP ऑफिस में पीड़ित परिवारों के साथ BSP नेताओं ने पुलिस पर बर्बरता और लापरवाही का आरोप लगाया
Mauganj, Rewa | Oct 28, 2025 मऊगंज जिले में पुलिस की बर्बरता का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।पीड़ित परिवारों के साथ बीएसपी के नेताओं ने मऊगंज एसपी ऑफिस पहुचकर पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।पन्नी गांव निवासी मनोज साकेत ने आरोप लगाया है कि उन्हें पुलिस ने आधी रात घर से उठाकर थाने में उल्टा लटकाया और बेरहमी से पीटा।उनकी तबीयत बिगड़ने पर अगले दिन रात 10 बजे इलाज के बाद घर छोड़ा