गया टाउन सीडी ब्लॉक: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर गया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी,सीटी एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर गया जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में एसएसपी के निर्देश पर सीटी एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा बुधवार की सुबह 10 बजे महावीर इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।