बलरामपुर: बलरामपुर को मिलेगा आधुनिक मुक्ति धाम, 62 लाख की स्वीकृति
बलरामपुर सोमवार वर्षों से लंबित मुक्ति धाम निर्माण को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम की पहल पर राज्य शहरी विकास अभिकरण, छत्तीसगढ़ ने वार्ड क्रमांक 2 स्थित सिंदूर नदी के पास मुक्ति धाम निर्माण के लिए 62.30 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।भूमि संबंधी बाधाओं को दूर हुआ