मेरठ: मेरठ में गैस एजेंसी पर हंगामा, सिलेंडर न मिलने पर भड़के लोग, पार्षद ने स्टाफ पर अभद्रता और कालाबाजारी के लगाए आरोप
Meerut, Meerut | May 27, 2026 मेरठ नगर निगम के वार्ड-50 स्थित लक्की गैस एजेंसी पर मंगलवार को गैस सिलेंडर वितरण को लेकर जमकर हंगामा हो गया। सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों ने एजेंसी कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार और मनमानी का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद संजय सैनी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि एजेंसी स्टाफ ने उनके साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।