उज्जैन शहर: ईरान हमले में मारे गए मंजूर का शव पहुंचा उज्जैन,घर में मची चीख पुकार,बेगमपुरा कब्रिस्तान में दफनाया
ईरान के हमले में कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक उज्जैन निवासी मंजूर अहमद का पार्थिव शरीर शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचने के बाद शाम करीब 4 बजे उज्जैन की राज रॉयल कालोनी पहुंच गया। एम्बुलेंस से शव को उज्जैन लाया गया। इस दौरान मंजूर के घर पर परिवार वालो का तांता लगा हुआ था। बड़ी संख्या में समाजजन भी उपस्थित रहे।