उज्जैन: 120 दिव्यांग बच्चों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर 🙏🔱
उज्जैन के शासकीय दृष्टिबाधित, मूक-बधिर और मानसिक रूप से दिव्यांग विद्यालय (हामूखेड़ी) के करीब 120 बच्चों ने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और श्रद्धा साफ छलक रही थी। दर्शन के बाद बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ "जय श्री महाकाल" के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया और वहां मौजूद श्रद्धालु भी भावुक हो उठे। विद्यालय के अधीक्षक सुनील त्रिवेदी ने बच्चों के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति का विशेष आभार व्यक्त किया।
#UjjainNews #BabaMahakal #Mahakaleshwar #DivyangChildren #Inspirational Sitit24News