कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के हरजिंदर नगर फ्लाईओवर पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक की हुई मौत और एक घायल
चकेरी थानाक्षेत्र के हरजिंदर नगर फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह 9 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। चकरी स्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि,पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।