कैराना में कथित गौमांस परोसे जाने पर भड़के स्वामी यशवीर महाराज! सीलिंग पर उठाए सवाल! 🚨⚠️
शामली के कैराना स्थित मुगल गार्डन रेस्टोरेंट में कथित तौर पर गौमांस परोसे जाने का मामला अब गरमाता जा रहा है। इस गंभीर घटना पर प्रखर हिंदू संत स्वामी यशवीर महाराज ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है।
उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ परिसर को सील कर देना काफी नहीं है, बल्कि इस घिनौने कृत्य में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। साथ ही उन्होंने मुगल गार्डन सहित अन्य स्थानीय संदिग्ध दुकानों की भी सघन जांच की मांग उठाई है। प्रशासन से इस मामले में बिना किसी दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है।
#Kairana #ShamliNews #YashveerMaharaj #BreakingNews