मेसकौर: बजन्माष्टमी पर हर घर लहराता है ध्वज, 12 पीढ़ियों से निभाई जा रही अनोखी परंपरा
मेसकौर प्रखंड के बैजनाथपुर गांव में जन्माष्टमी का पर्व अनोखी परंपरा के साथ मनाया जाता है। यहां जन्माष्टमी के दिन हर घर पर धार्मिक ध्वज फहराया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार यह परंपरा वर्षों पुरानी है। गांव के बाहर रहने वाले लोग भी जन्माष्टमी पर जरूर घर लौटते हैं। कृष्ण जन्मोत्सव से छठी तक गांव में उत्सव का माहौल रहता है।