घाटोल: उदाजी का गड़ा में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक के मामले की खमेरा थाने में दी गई रिपोर्ट
घाटोल उपखण्ड के उदय जी का घड़ा गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक घायल होने का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार मामले में प्रार्थी सुरजमल पिता कमजी निवासी काइयों का खेड़ा ने ट्रैक्टर चालक द्वारा गपलत पूर्वक लाकर प्रार्थी के भाई को टक्कर मारने को लेकर खमेरा थाने में रिपोर्ट दी हे।रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।