#Saharanpurpolice
#बाईट
➡️आज दिनांक 21.06.2026 को थाना बिहारीगढ़ पुलिस को PRV के माध्यम से ग्राम नरोत्तमगढ़ से 1 किलोमीटर पहले एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। परिजनों से जानकारी करने पर पता चला कि व्यक्ति का नाम संजय पुत्र मामचंद है, जिनकी उम्र करीब 45 वर्ष है। परिजनों द्वारा बताया गया कि यह रात्रि में शादी समारोह में गए थे, वहां से किसी को बिना बताए रात्रि में निकल गए। सुबह अपने गांव से 1 किलोमीटर पहले ही यह सड़क पर पड़े हुए मिले। इनके शव के पास से दो शराब के देसी पाउच, एक बाइक पास में पड़ी हुई मिली। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि नशे में या किसी अन्य कारणवश ये शायद बाइक से फिसल कर गिर गए होंगे। अन्य कारणों की जानकारी की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, शेष विधिक कार्रवाई की जा रही है।
➡️जिसके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बेहट द्वारा दी गई बाईट
@Uppolice
@adgzonemeerut
@digsaharanpur
@aajtak
@News18UP
4 views | Saharanpur, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026