बुधवार शिव चौक से श्री शाम फागुन महोत्सव के अवसर पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया। आपको बता दे कि इस निशान यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पैदल बाबा का निशान लेकर गणपति खाटू श्याम मंदिर पर पहुंचे। जहां पर बाबा का निशान चढ़ाया गया।