बेलहर: ललमटिया गांव: मारपीट मामले में गिरफ्तार वारंटी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
Belhar, Banka | Apr 30, 2026 थाना क्षेत्र के ललमटिया गांव में बुधवार की रात गिरफ्तार किए गए मारपीट मामले के एक वारंटी सिकंदर यादव को पुलिस ने गुरुवार को 12 बजे दिन में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की वारंटी सिकंदर यादव बहुत दिनों से फरार चल था था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।