अम्बाला: विदेश भेजने के नाम पर ₹27.50 लाख की ठगी करने के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार, शहर के सिविल अस्पताल में कराया मेडिकल
Ambala, Ambala | Mar 14, 2024 थाना मुलाना में दर्ज विदेश भेजने के नाम पर ₹27 लाख 50 हजार की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसका मेडिकल शहर के सिविल अस्पताल में करवाया गया। थाना इंचार्ज ने बताया है कि 14 अक्टूबर 2023 को कुरुक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।