अम्बाला: हरियाणा स्टेट क्राइम ब्यूरो की टीम ने हीरानगर से तीन नाबालिग लड़कों का किया रेस्क्यू, सिविल अस्पताल में कराया मेडिकल
Ambala, Ambala | Mar 14, 2024 अंबाला शहर के हीरानगर से हरियाणा स्टेट क्राइम ब्यूरो की टीम ने तीन नाबालिग लड़कों का रेस्क्यू किया। तीनों लड़कों से एक फैक्ट्री में काम करवाया जा रहा था। सूचना मिलने पर टीम ने फैक्ट्री में रेड की और बिहार के रहने वाले तीन नाबालिक लड़कों का रेस्क्यू करने के बाद उनका शहर के सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। अब उन्हें सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया जाएगा।