अम्बाला: अंबाला शहर थाने में दर्ज ₹2.50 करोड़ की ठगी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 4 दिन की रिमांड पर
Ambala, Ambala | Mar 14, 2024 अंबाला शहर थाने में दर्ज ₹2.50 करोड़ की ठगी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 4 दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की पहचान हिसार रोड दुर्गा नगर निवासी राजेश के रूप में की गई है। इस बारे में जांच टीम के अधिकारी ने बताया कि 8 जुलाई 2023 को मामला दर्ज कराया गया था कि आरोपियों ने 21 जून 2022 से लेकर 5 जून 2023 के दौरान दो करोड़ 50 लाख रुपए की ठगी की थी।