मोठ: अमरा हाईवे पर भीषण हादसा, सवारियां उतार रहे आपे में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, 13 सवारियां घायल, 10 झांसी रेफर
Moth, Jhansi | Jul 6, 2026 झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र स्थित अमरा नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर सवारियां उतार रही एक आपे में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी मोंठ पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।