कासगंज: कासगंज के नवागत कारागार अधीक्षक ने कार्यभार ग्रहण किया, पी जेल्स एसोसिएशन ने किया स्वागत
पदोन्नति पाकर जिला कारागार अधीक्षक कासगंज के पद पर तैनात किए गए शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह जिला कारागार प्रयागराज में जेलर के पद पर कार्यरत थे। कासगंज आने पर यू पी जेल्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप चौहान ने नरेंद्र राणा एवं अन्य साथियों सहित उनका स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।