कायमगंज: गांव सोतेपुर के पास खनन अधिकारी ने छापेमारी कर मिट्टी से लदे 2 ट्रैक्टर और 2 जेसीबी मशीनें की जब्त, चालक मौके से फरार
थाना कम्पिल के गांव सोतेपुर के पास से खनन अधिकारी संजय प्रताप ने छापेमारी करके मौके से दो मिट्टी से लदे ट्रैक्टर और दो जेसीबी मशीनें जब्त कर ली। वहीं मौके से चालक फरार हो गए। जब्त दोनों ट्रैक्टर और दोनों जेसीबी मशीनों को कायमगंज मंडी पुलिस चौकी में खड़ा किया गया है। खनन अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को भी छापेमारी करके दो डंपर और एक जेसीबी भी को पकड़ा था।