हज़ारीबाग: रामनवमी पर हजारीबाग में हिंसा, युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी
हजारीबाग में रामनवमी से पहले हिंसा की घटनाओं ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। आज शहर में शोभायात्रा और झांकियां निकलनी हैं, लेकिन उससे पहले गदोखर इलाके में एक बड़ी वारदात सामने आई हैक्षजुलूस के दौरान मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और भुजाली से हमला कर राम कुमार साव उर्फ रामा साव, उम्र करीब 40 वर्ष, की निर्मम हत्या कर दी गई।