बिहटा: अहियापुर महादलित बस्ती के पास दो ट्रकों की टक्कर, सड़क पर लगा जाम
Bihta, Patna | May 18, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियापुर महादलित बस्ती के पास मुख्य सड़क मार्ग पर दो ट्रकों की अचानक आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं है। वही सड़क के मुख मार्ग पर घंटों जाम की समस्या उत्पन्न रही। जिसे लेकर बिहटा-खगोल -शिवाला मार्ग पर जाम की समस्या बनी रही।