भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू से मुलाकात कर भीलवाड़ा शहर में मुख्य बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर तोड़े जा रहे निर्माण के बाद उन स्थानों पर सुव्यवस्थित पुनर्निर्माण को लेकर एक पत्र सौंपा। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने जानकारी दी।