कामडारा: पकरा में ₹2.50 करोड़ की लागत से कम्पाट मुंडा 22 पड़हा भवन का हुआ शिलान्यास
Kamdara, Gumla | Apr 24, 2026 कामडारा प्रखंड के सरिता पंचायत के पकरा गांव में विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने 2.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कम्पाट मुंडा 22 पड़हा भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने नारियल फोड़कर और कुदाल चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। शिलान्यास से पहले दिशुम पहान जेम्स धनवार तथा गांव के पहान कान्हु सुरीन ने पूजा पाठ कराया।