चानन: अनुसूचित जनजाति बहुल आबादी वाले बंगाली बांध गांव में सोहराई पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र
सूरजगढ़ा प्रखंड के चौरा राजपुर पंचायत अंतर्गत बंगाली बांध में शुक्रवार की अपराह्न 1 बजे आदिवासी कला की अनोखी छटा देखने को मिली गांव की घरों की दीवारों पर बनाई गई पारंपरिक सोहराई पेंटिंग लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे.जनजातीय गरिमा उत्सव के दौरान यहां आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, स्कूली बच्चों द्वारा पारंपरिक आकृतियों से घरों की दीवारों को सजाया गया था.