नौगढ़: नौगढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में 40 शिकायतें आईं, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया
नौगढ़ तहसील में शनिवार दोपहर 02 बजे को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमे 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एसडीएम अमर चंद्र वर्मा ने सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। लालतापुर में चकरोड काटने की शिकायत पर लेखपाल और पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए।