धौलपुर: एडीएम ने शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, 17 कार्मिक मिले गैर हाजिर
शहर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) हरिराम मीणा ने औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब 10 बजे एडीएम शिविर स्थल पर पहुंचे और विभिन्न विभागों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान शिविर में तैनात कुल 70 कर्मचारियों में से 17 अनुपस्थित पाए गए। इस पर एडीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्