डुमरा: एसपी ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगाया जनता दरबार, कई मामलों का मौके पर ही निपटारा
सीतामढ़ी जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं।