डुमरा: बाजितपुर चौक पर सोना-चांदी की दुकान में लाखों की चोरी, 3 महीने में दूसरी बार दुकान में चोरी
जिले के डुमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजीतपुर चौक स्थित विशाल ज्वेलरी दुकान में चोरों ने एक बार फिर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और सामान पर हाथ साफ कर दिया।