जाले: ऑपरेशन मुस्कान के तहत दरभंगा पुलिस की बड़ी सफलता, कमतौल थाना ने गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिक को सौंपा
Jale, Darbhanga | Jun 29, 2026 दरभंगा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत कमतौल थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना क्षेत्र से गुम हुए एक मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर लिया। आवश्यक सत्यापन और दस्तावेजों की जांच के बाद मोबाइल उसके वास्तविक धारक को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर धारक ने दरभंगा पुलिस और कमतौल थाना की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार दी