जांजगीर: ग्राम तनौद में बने स्टॉक डेम पर हुए छेद ने पहली बारिश में खोली पोल, ग्रामीणों ने गुणवत्ता जांच की रखी मांग
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम तनौद में बने कांजी नाला स्टॉक डेम की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पहली ही बारिश के बाद डेम में दरारें और सीपेज दिखाई देने लगे हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण में अनियमितता और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय तकनीकी जांच की मांग।