बहराइच: मोतीपुर सीएचसी के अधीक्षक को हटाया गया, कार्यालय से किए गए संबद्ध, ANM से अभद्रता की शिकायत पर DM ने बनाई जांच कमेटी
बहराइच जिले के मिहिपुरवा ब्लॉक में सीएचसी अधीक्षक को पद से हटा दिया गया है। उन पर एएनएम और आशा बहुओं के साथ अभद्रता और अवैध धन उगाही का आरोप था। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित की है। सूचना मिलने पर सीएमओ और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।