रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शहर के पांडव कालीन सिद्धनाथ मंदिर मे भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। भोर पहर से शुरू हुआ जलाभिषेक का दौर देर रात तक जारी रहेगा। वहीं रात में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।