हज़ारीबाग: शाहपुर में सर्पदंश से महिला घायल
कटकमसांडी शाहपुर पंचायत के धारन टोला निवासी 42 वर्षीया कजरी देवी पति दामोदर प्रसाद सर्पदंश से घायल हो गई । जिसकी जानकारी परिजनों ने भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद को दूरभाष पर दिया। टीम के सदस्यों ने अस्पताल पहुंच कर इलाज कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को खतरे से बाहर बताया। परिजनों ने बताया कि शनिवार 4 बजे महिला बगल के खेत में घास काटने गई थी।