हज़ारीबाग: सदर अस्पताल परिसर से नवजात बच्चे की चोरी मामले में अब तक नहीं मिला सुराग, अस्पताल में मां-बाप अड़े
हजारीबाग सदर अस्पताल परिसर से नवजात के चोरी मामले में अबतक पुलिस खाली हाथ है। सात8 दिन बाद भी बच्चा का कोई सुराग हाथ नही लगा है और ना हीं अस्पताल के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा सका है। अबतक के प्राप्त फुटेज में महिला धूप सेकते हुए दिखाई दे रही है और फिर धीरे-धीरे बच्चा को लेकर बाहर की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है। महिला लाल रंग की साड़ी पहने है।