हज़ारीबाग: जिले में चुनाव आयोग के निर्देश पर स्ट्रांग रूम में तीन परतों में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती
हजारीबाग जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद जहां प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। वही सील बंद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाजार समिति स्थित्रं स्ट्रांग रूम में रखा गया है। ईवीएम के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हो। इसलिए जिला प्रशासन ने स्ट्रांग रूम को पैरा मिलिट्री फोर्स के हवाले कर दिया है।