गया टाउन सीडी ब्लॉक: राष्ट्रीय मंच पर गूंजेगा गया का नाम, भारत मंडपम में सम्मानित होंगी जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी
सोमवार को दोपहर 2:00 बजे गया जिले के लिए गर्व और सम्मान का एक ऐतिहासिक क्षण आने वाला है। ग्रामीण विकास और जनहित से जुड़े उत्कृष्ट कार्यों के लिए गया जिला परिषद को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। आगामी 3 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में गया जिला परिषद की अध्यक्ष नैना कुमारी को सम्मानित किया जाएगा।