महुली थाना क्षेत्र के तरयापार निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह काम पर जा रहे थे तभी मुकुंदपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक फरार है, वाहन पकड़ा गया है। परिवार में कोहराम मचा है।