इटावा: चितभवन गाँव में कलयुगी पुत्र ने जमीन में हिस्सा न देने पर माँ व भाभी से की मारपीट, पुलिस ने पुत्र को लिया हिरासत में
Etawah, Etawah | Feb 6, 2024 आज मंगलवार को इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन गाँव में कलयुगी पुत्र ने जमीन में हिस्सा न देने पर माँ शकुंतला देवी व उनकी बड़ी बहू सुनीता देवी से मारपीट की है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल शकुंतला देवी को 108 एबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा। कलयुगी पुत्र को हिरासत में लेकर थाने पहुँचा कर मामले की जाँच सुरु की है।