इटावा: इटावा पुलिस के ऑपरेशन कनविक्शन के क्रम में ADJ-10 कोर्ट ने पिता-पुत्र को गैंगस्टर एक्ट में सुनाई 3-3 वर्ष कारावास की सजा
Etawah, Etawah | Feb 6, 2024 इटावा पुलिस की ऑपरेशन कनविक्शन मुहिम के क्रम में पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के चलते ADJ-10 कोर्ट ने आज मंगलवार को सुनवाई के दौरान पिता-पुत्र को गैंगस्टर एक्ट में 3-3 वर्ष कारावास की सजा सुनाई,सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दयानत निवासी ओमप्रकाश पुत्र स्वर्गीय रामचरण व उनके पुत्र दिनेश को 3-3 वर्ष करावास की सजा सुनते हुए, दोनों पर 5-5 हजार अर्थ दंड भी लगाया